‘नमस्कार...BAFTA नाइट में आलिया ने हिंदी स्पीच से जीता सबका दिल, सिल्वर गाउन में लगीं बेहद खूबसूरत

Edited By suman prajapati, Updated: 23 Feb, 2026 01:05 PM

alia bhatt won heart with her hindi speech at the bafta night

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर देश का नाम रोशन करती नजर आईं। हाल ही में लंदन में आयोजित ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA) समारोह में उन्होंने ऐसा खास पल बनाया, जिसने हर भारतीय को गर्व महसूस कराया। आलिया इस कार्यक्रम में बतौर...

मुंबई. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर देश का नाम रोशन करती नजर आईं। हाल ही में लंदन में आयोजित ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA) समारोह में उन्होंने ऐसा खास पल बनाया, जिसने हर भारतीय को गर्व महसूस कराया। आलिया इस कार्यक्रम में बतौर प्रेजेंटर पहुंचीं। उन्हें स्टेज पर ‘बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म’ का अवॉर्ड पेश करने के लिए बुलाया गया, जहां उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया।

PunjabKesari

ग्लोबल मंच पर हिंदी में की शुरुआत

स्टेज पर आते ही आलिया ने बड़े आत्मविश्वास के साथ अपनी स्पीच की शुरुआत हिंदी में “नमस्कार” कहकर की। यह सुनते ही वहां मौजूद लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने वही बात अंग्रेजी में दोहराई ताकि सभी लोग समझ सकें।

 

आलिया ने अपने संबोधन में कहा कि अगला अवॉर्ड ऐसी फिल्म के लिए है जो अंग्रेजी भाषा में नहीं है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अभी से सबटाइटल की तरफ मत देखिए। फिर उन्होंने समझाया कि फिल्में भले ही अलग-अलग भाषाओं में बनती हों, लेकिन सिनेमा की अपनी एक भाषा होती है, जिसे हर कोई समझ सकता है।

PunjabKesari


 

 

उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है।  

शानदार लुक ने भी खींचा ध्यान

इतना ही नहीं, इस दौरान आलिया अपने लुक से भी सबका दिल जीतती नजर आईं। रेड कार्पेट पर उन्होंने सिल्वर कलर का गाउन पहना, जिसके साथ व्हाइट स्टॉल कैरी किया। उनका स्टाइलिश और एलिगेंट लुक सभी को पसंद आया।

PunjabKesari


तीसरी भारतीय एक्ट्रेस बनीं

इस समारोह में ‘बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म’ का अवॉर्ड फिल्म सेंटिमेंटल वैल्यू को मिला, जो इस साल ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेटेड है। आलिया भट्ट बाफ्टा में अवॉर्ड प्रेजेंट करने वाली तीसरी भारतीय एक्ट्रेस बन गई हैं। उनसे पहले प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी इस मंच पर अवॉर्ड दे चुकी हैं।

वर्क फ्रंट

अगर उनके काम की बात करें तो आलिया जल्द ही फिल्म ‘अल्फा’ और ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगी। दोनों फिल्मों को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और उनकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!